Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री से मिला अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, चार सूत्री मांगों पर मिला आश्वासन

Jamshedpur (Anand Mishra) : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल सुनील कुमार के नेतृत्व में रविवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिला. इस दौरान संघ की ओर से राज्य सरकार के कर्मियों/शिक्षकों के लिए पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने, संघ की 4 सूत्री मांग यानी एमएसीपी को लागू करने, छठे वेतनमान की विसंगति को दूर करने (उत्क्रमित वेतनमान), अंतर जिला स्थानांतरण की कठिनाइयों को समाप्त करने एवं अत्यधिक लिपिकीय एवं गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने की मांग रखी गयी. सथ ही इस पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय वार्ता आयोजित कराने के लिए पहल करने का आग्रग किया गया. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-4-arrested-with-4-lakh-50-thousand-cash-used-to-bet-in-ipl-matches/">बिहारः

4.5 लाख कैश के साथ 4 अरेस्ट, IPL मैचों में करते थे सट्टेबाजी
संघ के सुनील कुमार ने बताया है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सैकड़ों शिक्षकों की उपस्थिति में शिक्षक संघ को राज्य सरकार के कर्मचारियों शिक्षकों को 10 लाख की पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा देने पर आश्वस्त किया. साथ ही गंभीर बीमारी की स्थिति में राज्य कर्मियों को एयर एंबुलेंस की सुविधा का प्रावधान पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा में करते हुए इस वर्ष राज्य कर्मियों को इसका तोहफा दिया जाएगा. साथ ही संघ की 4 सूत्री मांगों पर मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय वार्ता कराने के लिए शीघ्र पहल कर वार्ता करायी जायेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-22-participants-from-kolhan-will-participate-in-the-state-level-inspire-award-standard-scheme-competition/">जमशेदपुर

: राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड-मानक स्कीम प्रतियोगिता में कोल्हान से शामिल होंगे 22 प्रतिभागी
प्रतिनिधिमंडल में संघ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर पोलाई, महासचिव सरोज कुमार लेंका, संजय कुमार, सनत कुमार भौमिक, ओमप्रकाश सिंह, माधिया सोरेन, अनिल प्रसाद, कमलेश्वर कुमार, संजीव नामता, सुब्रतो कुमार मल्लिक, देवाशीष सोरेन, रंजीत घोष, अजंबर सिंह सरदार, भूरका बयार बेसरा, गोपीनाथ हांसदा, आशुतोष कुमार समेत कई शिक्षक शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही