Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सभी पर्व देश की एकता और अखंडता को मजबूती देते हैं- काले

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर में बुधवार को वसंत पंचमी की धूम रही. इस अवसर पर शहर के शैक्षणिक संस्थानों सहित चौक-चौराहों पर पूजा पंडाल में देवी सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर हर्षोल्लास के साथ पूजा की गई. समाजसेवी सह भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने शहर में बने कई सरस्वती पूजा पंडालों का उद्घाटन किया. जिसमें यंग अमल संघ ब्वायज क्लब सिदगोड़ा, श्री श्री 31फीट सार्वजनिक सरस्वती पूजा कमिटी, श्री सार्वजनिक 28 नंबर सरस्वती पूजा कमिटी, न्यू एकता बायस क्लब सिदगोड़ा, काशीडीह बायस क्लब, जुगाड कमिटी लक्ष्मीनगर सहित अन्य स्थान शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kandra-police-station-in-charge-taught-traffic-rules-to-school-children/">आदित्यपुर

: कांड्रा थाना प्रभारी ने स्कूली बच्चों को पढ़ाया यातायात के नियमों का पाठ

पूजा ईश्वर का आभार जताने का दिन

सभी जगहों पर उन्होंने विद्या की देवी की अराधना की. मौके पर उन्होंने कहा कि वसंत पंचमी विद्या, बुद्धि, ज्ञान, कला और संगीत की देवी सरस्वती के प्राकट्य का दिन है. वसंत पंचमी के दिन किया जाने वाला सरस्वती पूजन उसके लिए ईश्वर का आभार जताने का दिन है. उन्होंने कहा कि धर्म, आध्यात्म, सभ्यता, संस्कृति और ज्ञान-विज्ञान आदि के क्षेत्र में मानव ने जो भी हासिल किया है। यह प्रकृति के हर्षोल्लास का भी पर्व है। हमारे सभी पर्व देश की एकता और अखंडता को मजबूती देते हैं. काले ने सभी कमिटियों से लोक कल्याण के जरिये समाज को सही दिशा देते रहने की अपेक्षा की. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-cultural-program-on-the-third-day-of-netaji-subhash-chandra-bose-birth-anniversary-celebrations/">बहरागोड़ा

: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

इस मौके पर विवेक कांमत,लखु सोरेन, नरेंद्र कुमार, मगलु मुखी, रविन्द्र, विवेक कुमार, संदीप कामंत, दीपक, राहुल सिंह, अनूज सिंह, आशीष पांडे, सौरव, मुकेश गोप, शुभम कुमार, अमित कुमार, प्रहलाद लोहरा, लालू लोहार, सत्यजीत गोराई, विकास श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, जानी मसिह, अभिलाष गौड़, चंदन सिंह, मेघनाथ, राजेश सिन्हा, सनातन मार्डी, विशाल गुप्ता, चंदन वर्मा, विकास सिंह, रोहित सिंह एवं मुख्य रूप से पप्पू राव, जूगुन पांडे, महेश मिश्रा,बिभाष मजुमदार, प्रिंस सिंह, टोनी सिंह, विक्रम ठाकुर एवं अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ashok-chowdhary-started-election-campaign-of-marwari-sammelan-after-cow-worship/">जमशेदपुर

: गौ पूजन के बाद अशोक चौधरी ने शुरु किया मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव प्रचार   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही