Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साकची कब्रिस्तान में अवैध निर्माण का आरोप, डीसी को ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Vishwajeet Bhatt) : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार की उपस्थिति में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. निशांत कुमार ने कहा कि साकची कब्रिस्तान में कुछ दिन पूर्व से बहुमंजिला इमारत बनाने का काम हो रहा है. हम सब को ज्ञात है कि किसी भी कब्रिस्तान एवं श्मशान में शिक्षण संस्थान, व्यापारिक प्रतिष्ठान या किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं हो सकता. अगर इस तरह का निर्माण होता है तो वह कब्रिस्तान एवं श्मशान की प्रकृति के विरुद्ध है. यह स्थान शवों के अंतिम संस्कार के लिए होता है न कि छात्रों के शिक्षा ग्रहण करने के लिए. जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कब्रिस्तान का एक नया द्वार खोल दिया गया, जिसकी जिला प्रशासन को पहले ही जानकारी दे दी गई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-laptop-and-mobile-stolen-from-home-in-sakchi/">जमशेदपुर

: साकची में घर से लैपटॉप व मोबाइल की चोरी

भाजयुमो ने उठाई ये मांगें

भारतीय जनता युवा मोर्चा उपायुक्त से मांग की कि अविलम्ब कब्रिस्तान की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कर अवैध निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए एवं अवैध रूप से निर्मित ढांचे को ध्वस्त किया जाए. ग्रेजुएट कॉलेज के सामने का द्वार बंद किया जाए. इससे भू माफियाओं के कब्रिस्तान पर कब्जा करने एवं व्यापारिक लाभ की साजिश को नाकाम किया जा सके. ज्ञापन सौंपने वालों में दिनेश शर्मा, सुमित श्रीवास्तव, अभिमन्यू सिंह चौहान, अमित सिंह, मोंटी अग्रवाल, सौरव कुमार, सतीश मुखी, मनोज तिवारी, शशांक शेखर, सोनू श्रीवास्तव, उमेश शाह, समल किशोर, गौरव साहू, प्रभात शंकर तिवारी, प्रियांशु कुमार, तन्मय झा, हैप्पी, सोनू ठाकुर, दीपक सिंह, ऋतुराज श्रीवास्तव आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही