Search

 
 
 

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज में एलुमनाई मीट आयोजित, पूर्व छात्रों ने याद किए पुराने दिन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में एलुमनाई मीट का आयोजन बुधवार को किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अमर सिंह ने की. इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल हुए. उन्होंने अपनी पुराने दिनों को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए. डॉक्टर अमर सिंह ने कॉलेज में चल रहे विकास कार्य एवं भावी योजनाओं की विस्तृत जानकारी पूर्व छात्रों को दी. उन्होंने एल्युमिनाई एसोसिएशन के गठन के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि 1949 में कॉलेज का गठन किया गया था. सिंह ने कहा कि कॉलेज से पढ़े लिखे लाखों छात्र आज शहर ही नहीं बल्कि देश एवं विदेशों में उच्चे पदों पर आसीन है. कॉलेज से पासआउट विद्यार्थियों को एक मंच पर लाने के लिए एल्युमिनाई मीट का आयोजन किया गया है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-bjps-ichagarh-assembly-level-booth-workers-conference-organized/">चांडिल

: भाजपा का ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

पूर्व छात्रों ने कॉलेज विकास में योगदान का दिया आश्वासन

इस आयोजन का उद्देश्य कॉलेज के विकास में पूर्व विद्यार्थियों के विचारों एवं सुझाव को आमंत्रित किया जा सके साथ ही कॉलेज के पूर्व वर्ष में एक बार एक मंच पर आकर एक दूसरों तक अपने विचार साझा कर सकें. उन्होंने कहा कि कई पूर्व छात्र इतने सक्षम हैं की वे अपने स्तर से कॉलेज के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं. इस अवसर पर कॉलेज के पूर्व छात्रों में पूर्व विधायक अरविंद सिंह, कांग्रेस नेता अजय कुमार सिंह, टाटा स्टील के एचआर हेड अजय कुमार सिंह समेत कई सदस्यों ने अपने विचार रखे. वहीं उन्होंने कॉलेज के विकास में योगदान देने का आश्वासन दिया. सदस्यों ने कहा कि कॉलेज वर्तमान में विकास यात्रा की नहीं गौरव गाथा लिखने जा रहा है. इसमें पूर्व छात्र भी सहभागी बनेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही