Search

 
 
 

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज में पूर्व छात्रों की बैठक

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में पूर्व छात्र समिति व पूर्व छात्रों की एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने की. बैठक में पूर्व छात्रों को कॉलेज से दोबारा जोड़ने पर विशेष रूप से जोर दिया गया. बैठक में डॉ. अमर सिंह ने भूतपूर्व छात्रों से कॉलेज में विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने एवं गतिविधियों में भाग लेने को कहा. आइक्यूएसी समन्वयक डॉ. नीता सिन्हा ने कहा कि सभी पूर्व छात्र कॉलेज के विकास में अहम भूमिका निभाने के लिए समान रूप से हिस्सा लें. पूर्व छात्र किसी भी संस्था की रीढ़ की हड्डी होते हैं. मौके पर डॉ. स्वाती सोरेन, डॉ. अशोक कुमार रवानी, चंदन कुमार, प्रभात पांडे, महेश शरण, गोपाल कृष्णा, मनीषा शंकर, खुशी भारती और शिक्षक सहित अन्य भूतपूर्व छात्र उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-railway-worker-missing-in-treatment-in-railway-hospital-family-upset/">चक्रधरपुर

: रेलवे अस्पताल में इलाजरत रेलकर्मी लापता, परिजन परेशान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही