Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागबेड़ा में अमन पाठक ने की फायरिंग, कोई हताहत नहीं

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : बागबेड़ा थाना अंतर्गत शाखा मैदान के पास अमन पाठक ने पैसों के विवाद को लेकर फायरिंग कर दी. हालांकि गोली किसी को नहीं लगी. सूचना पाकर बागबेड़ा थाना प्रभारी केके झा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. बताया जाता है कि कुछ युवक मैदान में बैठकर जुआ और शराब का सेवन कर रहे थे. इतने में बाइक सवार अमन पाठक अपने दोस्त के साथ पहुंचा जहां पैसे को लेकर आपस में ही कहासुनी होने लगी. बात गाली गलौज होने के बाद अमन पाठक ने पिस्टल निकालकर निकाल कर सीधे फायरिंग कर दी परंतु गोली छूते हुए निकल गई. पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतल, ताश के पत्ते और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया. हालांकि घटनास्थल से खोखा नहीं मिला. फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-employees-made-serious-allegations-against-the-company-supplying-man-power-in-liquor-shops/">जमशेदपुर

: मैन पावर एजेंसी पर शराब दुकानों में रिश्वत लेकर सेल्स मैन की बहाली का आरोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही