Search

 
 
 

Jamshedpur : जाड़े में जरूरतमंद लोगों को कंबल सेवा से राहत पहुंचा रहे हैं अमरप्रीत सिंह काले

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  ठंड के मौसम में कई बुजुर्गों को असहनीय सर्दी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले द्वारा पिछले 24 वर्षों से जरुरतमंद बुजुर्गों को कंबल सेवा की जाती है, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके. इस अभियान के अंतर्गत अमरप्रीत सिंह काले ने बुधवार को जमशेदपुर शहर के नेहरू कालोनी, स्लेग रोड, सीतारामडेरा, बंगाली कॉलोनी, पुराना सीतारामडेरा, हरिजन बस्ती, भालूबासा, वैशाली नगर (भट्टा), बारीडीह बस्ती, मूंसा सिंह बगान, गुरुद्वारा बस्ती, साकची सहित अन्य स्थानों का दौरा किया और वहां के बुजुर्गों को कंबल प्रदान करके आशीर्वाद लिया. कंबल प्राप्त करने वाले बुजुर्गों ने अमरप्रीत सिंह काले का आभार व्यक्त किया और उनके कार्य की सराहना की.

यह सेवा कार्य केवल भगवान भोलेनाथ की कृपा और आशीर्वाद से ही संभव : काले

अमरप्रीत सिंह काले ने इस अवसर पर कहा यह सेवा कार्य केवल भगवान भोलेनाथ की कृपा और आशीर्वाद से ही संभव हो रहा है. काले ने यह भी कहा कि यदि भोलेनाथ की कृपा और समाज के लोगों का आशीर्वाद बना रहा, तो यह कंबल सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा. उन्होंने आगे कहा हमारे समाज में सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हम अपनी जिम्मेदारियों को समझें और दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएं. काले ने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे भी इस प्रकार की सेवा कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के लिए एकजुट रहें.

यह थे उपस्थित

कार्यक्रम को सफल बनाने में कोला मुखी, भरत कश्यप, चंदा भुइंया, सूरज भुइंया, शत्रुघ्न कश्यप, विक्रम मुखी, सिमी कश्यप, इतवारी नाग, सोनी नाग, गीता राउत, नीलम राउत, आरती मुखी, पूनम देवी, दीपा पात्रों, तुला मुखी, संजय कुमार सिंह, सन्नी झा, सरवन, लख्खी कौर, ममता पुष्टि, कमलजीत कौर, रेणु दास, रानी कौर सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : मुंबई">https://lagatar.in/mumbai-navys-speed-boat-collided-with-ferry-boat-neelkamal-13-people-including-three-sailors-died/">मुंबई

: फेरी बोट नीलकमल से नौसेना की स्पीड बोट टकरायी, तीन नौसेनिक सहित 13 लोगों की मौत…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही