Search

 
 
 

जमशेदपुर : कलर्स ऑफ फ्रीडम प्रदर्शनी में दिखी अद्भुत चित्रकारी

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : साकची स्थित बंगाल क्लब में आचार्य नंदलाल आर्ट गैलरी की ओर से आयोजित कार्यशाला सह प्रदर्शनी में कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर पेंटिंग बनाई जा रही है. कलर्स ऑफ फ्रीडम नामक चार दिवसीय यह कार्यशाला का उद्घाटन शनिवार को पूर्व सैनिक डॉ अरूप रतन बासु ने किया था. रविवार को कार्यशाला के दूसरे दिन मुक्ता गुप्ता, पंकज पाल, सुमिता गुप्ता, एचपी मुखी, बिपलब राय जैसे कलाकारों ने भाग लिया. इस कार्यशाला सह प्रदर्शनी में कलाकारों ने देश के सैनिकों को समर्पित करते हुए कई तरह की अद्भुत पेंटिंग्स बनाई. आयोजक ने बताया कि कार्यशाला में बनाई गई सभी पेंटिंग को स्वतंत्रता दिवस के दिन आर्मी कैम्प के सीनियर पदाधिकारी को सौंपा जाएगा. इसका समापन 15 अगस्त को होगा. मौके पर शुभेन्दु बिस्वास, सुमिता बेनर्जी, अनूप सिन्हा, अशोक कुमार मइती और जयदेव चटर्जी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-members-of-swadeshi-jagran-manch-reached-the-organization-office-seeking-justice/">आदित्यपुर

: स्वदेशी जागरण मंच की सदस्य इंसाफ मांगने पहुंची संगठन कार्यालय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही