Search

 
 
 

जमशेदपुर : 25 अगस्त को एक्सएलआरआई आएंगी अमेरिकी महावाणिज्य दूत

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अमेरिकी महावाणिज्य दूत मेलिंडा पावेक 25 अगस्त को शहर आएंगी. वे एक्सएलआरआई जमशेदपुर में "आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में चुनौतियां और अवसर" विषय पर आयोजित सेमिनार में भाग लेंगी. कार्यक्रम के पश्चात पावेक एक्सएलआरआई के ई-सेल सदस्यों के साथ जनजातीय उद्यमिता परियोजना पर चर्चा करेंगी. इस संबंध में एक्सएलआरआई के प्रवक्ता ने कहा कि हमारा लक्ष्य विभिन्न प्रकार की निःशुल्क कार्यशालाओं, पाठ्यक्रमों, यूएस में उच्च अध्ययन के लिए शैक्षिक मार्गदर्शन के साथ-साथ एसटीईएम पर केंद्रित अन्य कार्यक्रमों की एक श्रृंखला के माध्यम से छात्रों का समर्थन करना है. उन्होंने बताया कि महावाणिज्यदूत मेलिंडा पावेक ने 12 अगस्त 2021 से अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास, कोलकाता (भारत) में अपना कार्यभार शुरू किया. पावेक विदेश में नेपाल (काठमांडू), जमैका (किंग्स्टन), इराक (बगदाद) और पाकिस्तान (लाहौर) में भी काम किया और साथ ही वाशिंगटन डीसी में प्रशासन के सहायक सचिव के विशेष सहायक के रूप में घरेलू कार्यभार संभाला, मेलिंडा 2004 में विदेश सेवा अधिकारी बनाई गई. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-admission-started-in-jharkhand-open-university/">घाटशिला

: झारखंड ओपेन यूनिवर्सिटी में नामांकन शुरू

मेजबानी के लिए उत्सुक है एक्सएलआरआई प्रबंधन

मूल रूप से मिनेसोटा में पली बढ़ी और अब व्योमिंग की निवासी मेलिंडा पावेक. उन्होंने मिनेसोटा विश्वविद्यालय के कार्लसन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से संचालन, आपूर्ति श्रृंखला और रणनीति में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) में मास्टर डिग्री प्राप्त की है. उनके पास ऑगस्टाना कॉलेज (रॉक आइलैंड, इलिनोइस) से राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र और एशियाई अध्ययन में कला स्नातक की डिग्री भी है. इधर, एक्सएलआरआई प्रबंधन 25 अगस्त को अमेरिकी महावाणिज्य दूत मेलिंडा पावेक की मेजबानी के लिए उत्सुक है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही