Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो की बर्फ फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव, 10 वर्षीय बच्चा चपेट में

 
  • Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो स्थित आजादनगर थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 8 के पास स्थित बर्फ फैक्टरी में मंगलवार देर शाम अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया. गैस रिसाव से मौके पर अफरा–तफरी मच गई. पड़ोस में रहने वाले 10 वर्षीय अक्षय कुमार गैस की चपेट में आ गया. अक्षय को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उसे परिजनों ने तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ें : रेलवे">https://lagatar.in/the-movement-of-trains-stopped-due-to-rock-fall-on-the-railway-track/">रेलवे

पटरी पर चट्टान गिरने से ट्रेनों का आवागमन ठप
इधर सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग और टाटा स्टील की दमकल मौके पर पहुंची और रिसाव पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. बताया जाता है कि उक्त बर्फ फैक्टरी का संचालन कांग्रेस नेता शाकिर खान द्वारा किया जाता है. बर्फ फैक्टरी में नियमों को ताक पर रखकर काम किया जाता है. मंगलवार को पैकिंजिंग बदलने के दौरान गैस का रिसाव हो गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही