Search

 
 
 

जमशेदपुर : अमरीक सिंह बने टेल्को नौजवान सभा के प्रधान

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टेल्को गुरुद्वारा सिख नौजवान सभा का प्रधान सरदार अमरीक सिंह को सर्वसम्मति से बनाया गया. पूर्व प्रधान मनिंदर सिंह को चेयरमैन एवं सरदार हरप्रीत सिंह को सचिव चुना गया. रविवार को अमरीक सिंह को नौजवान सभा की हुई बैठक में प्रधान चुन लिया गया था, जिसकी घोषणा सोमवार को छठे गुरु हरगोविंद जी के प्रकाश पर्व को समर्पित दीवान में की गई. इस अवसर पर चेयरमैन राम किशन सिंह, चेयरमैन गुरमीत सिंह, सुखदेव सिंह खालसा ने अमरीक सिंह को सिरोपा देकर गुरु घर की ओर से सम्मानित किया. इस मौके पर सरदार सुखदेव सिंह खालसा द्वारा कीर्तन जस गायन किया गया और कथा की गई. इसके साथ ही लस्सी और मिस्सी रोटी प्याज का अटूट लंगर हुआ. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-teachers-front-met-bdo-in-the-matter-of-honorarium-hike/">जामताड़ा

: मानदेय बढ़ोत्तरी मामले में अध्यापक मोर्चा मिला बीडीओ से  

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान ने दी अमरीक को बधाई

अमरीक सिंह सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन एवं टाटा मोटर्स यूनियन अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह के बेटे हैं. उनकी मां बीबी पलविंदर कौर स्त्री सत्संग सभा में सेवाएं दे रही है और ताऊ सरदार इंद्रजीत सिंह तख्त श्री हरमंदिर जी साहब में बतौर महासचिव अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमरीक सिंह को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, संरक्षक गुरदीप सिंह पप्पू, महासचिव अमरजीत सिंह, महासचिव सुरजीत सिंह खुशीपुर, बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान कुलविंदर सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि गुरु महाराज की कृपा इस परिवार पर बनी हुई है और ये पंथ एवं संगत की सेवा कर रहे हैं. सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान सतबीर सिंह गोल्डू, पूर्व प्रधान सतबीर सिंह सोमू, पूर्व महासचिव दमनप्रीत सिंह, महासचिव हरविंदर सिंह आदि ने बधाई दी है. इस अवसर पर कमलजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, जसवीर सिंह, अजीत सिंह, गुरशरण सिंह, प्रधान बीबी पलविंदर कौर आदि ने हाजिरी भरी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही