Search

 
 
 

जमशेदपुर : ग्रेजुएट कॉलेज के जूलॉजी विभाग में मना आजादी का अमृत महोत्सव

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : ग्रेजुएट कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ जूलॉजी में शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया. मौके पर प्राचार्य डॉ. मुकुल खंडेलवाल ने कहा कि हमें स्वतंत्रता दिलाने में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का अहम योगदान है. स्वतंत्रता सेनानियों ने मां भारती को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी. महान सेनानियों के बलिदान के कारण ही हम आज स्वतंत्र भारत में उन्मुक्त जीवन जी रहे हैं. इससे पूर्व दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workshop-on-new-education-policy-at-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में नई शिक्षा नीति पर कार्यशाला
इस अवसर पर छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इस कार्यक्रम में सेमेस्टर 1, सेमेस्टर 3, सेमेस्टर 5 की ऑनर्स की छात्राओं के द्वारा एकल एवं सामूहिक नृत्य, एकल एवं सामूहिक गायन तथा कविता पाठ किया गया. मंच का संचालन अजलि व लक्ष्मी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन दीपशिखा ने किया. इस अवसर पर विभागाध्यक्ष पीपी एक्का, फरजाना नईम, डॉ. मेनका सिसोदिया उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही