Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज में “अमृत कलश यात्रा” आयोजित, पांच प्राण की शपथ

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में बुधवार को “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के तहत अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं ने मिट्टी को एक-एक कर कलश में डाला. उसके बाद उन्हें पांच प्रण की शपथ दिलाई गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-for-the-first-time-permanent-appointment-of-fourth-class-employee-on-compassionate-grounds-in-womens-university/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में पहली बार अनुकंपा पर चर्तुथ वर्गीय कर्मचारी की स्थायी नियुक्ति
इस अवसर पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ एसएन ठाकुर, एनएसएस यूनिट-1 के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ कृष्ण प्रसाद, यूनिट-2 के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ दुर्गा तमसोय, डॉ भारती कुमारी, डॉ प्रभात कुमार, स्वरूप मिश्रा, अक्षय लुगुन, चंदन कुमार, संजय कुमार समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे. प्रोग्राम ऑफिसर डॉ दुर्गा तामसोय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करना एवं समाज के हर व्यक्ति को देश की माटी का महत्व बताना है. देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए देश सर्वेापरि होना चाहिए. इस कार्यक्रम के माध्यम से सबको शपथ लेनी चाहिए कि देश को विश्व के मानचित्र में सबसे आगे स्थापित करने में सभी की सहभागिता हो. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही