Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जेम्को गुरुद्वारा में अमृतपान कार्यक्रम 26 फरवरी को

Jamshedpur (Sunil Pandey) : अकाली दल, जमशेदपुर की ओऱ से जेम्को गुरूद्वारा में 26 फरवरी को अमृत संचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. अमृतपान के इच्छुक सिखों को उस दिन कार्यक्रम में हिस्सा ले सकेंगे. दूसरी ओर गुरुवार को सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब में बाबा दीप सिंह की शहीदी को समर्पित कीर्तन समागम में 19 सिखों ने अमृतपान कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त की. जिसमें पुरुष, महिला और बच्चे शामिल हैं. सभी लोगों को गुरुमहाराज एवं गुरु ग्रन्थ साहिब के सम्मुख अरदास के बाद गुरु की बताई राह पर चलने की शपथ दिलायी गई. अकाली दल जमशेदपुर एवं सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय अमृत संचार कार्यक्रम में सिखों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-third-anniversary-of-shri-ram-temple-the-musical-shri-ram-katha-from-22/">जमशेदपुर

 : श्रीराम मंदिर की तीसरे वर्षगांठ पर संगीतमय श्रीराम कथा 22 से

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदा

अकाली दल जमशेदपुर के जत्थेदार ज्ञानी जरनैल सिंह, भाई सुखदेव सिंह खालसा, भाई हरजीत सिंह, भाई रविन्द्र सिंह, भाई रविन्द्रपाल सिंह ने अरदास उपरांत सभी को अमृत पान कराया.अमृत संचार कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रंथी साहिब भाई भूपिन्दर सिंह व भाई प्रीतपाल सिंह के अलावा चरणजीत सिंह का विशेष योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-newly-elected-president-of-east-singhbhum-district-marwari-sammelan-along-with-the-entire-team-met-the-health-minister/">जमशेदपुर

: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूरी टीम के साथ स्वास्थ मंत्री से मिले 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही