Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एएमयू एलुमिनाई एसोसिएशन ने मनाया सर सैयद दिवस

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एलुमिनाई एसोसिएशन की जमशेदपुर शाखा ने बुधवार को करीम सिटी कॉलेज प्रेक्षागृह में सर सैयद दिवस मनाया. शहर में मौजूद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र रहे शिक्षक, चिकित्सक, अधिकारी और समाज सेवी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर प्रो (डॉ) फिरोज अहमद, विशिष्ट अतिथि सिविल सर्जन सह सीएमओ, पश्चिमी सिंहभूम डॉ साहिर पाल उपस्थित थे अतिथियों का स्वागत संगठन के अध्यक्ष मोहम्मद इलियास खान ने किया. संगठन के सेक्रेटरी डॉ आले अली ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-cabinet-meeting-ends-29-proposals-approved/">हेमंत

कैबिनेट की बैठक खत्म, 29 प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्य अतिथि ने सर सैयद अहमद खान को याद किया तथा उनके शैक्षणिक एवं सामाजिक सेवाओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि आज भी हमें इस बात की जरूरत है कि हम सर सैयद अहमद खान के उद्देश्यों पर गौर करें और उन्होंने देश और समाज को एक नया जीवन देने का जो रास्ता अपनाया, उस रास्ते पर चलकर हम भी उन उद्देश्यों को पूरा करने का प्रयत्न करें, जो हमारे दिल में कहीं न कहीं, किसी न किसी रूप में मौजूद है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/all-government-libraries-of-jharkhand-are-under-gods-trust-sanctioned-posts-are-52-9-are-working/">झारखंड

के सभी राजकीय पुस्तकालय भगवान भरोसे, स्वीकृत पद 52, कार्यरत 9
करीम सिटी कॉलेज के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ मोहम्मद याहिया इब्राहीम ने भी सभा को संबोधित किया और संगठन की तरफ से कम से कम अपने शहर में शैक्षणिक तथा सामाजिक क्षेत्र में एक सकारात्मक भूमिका निभाने की बात की. कार्यक्रम का संचालन करीम सिटी कॉलेज मनोविज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ जकी अख्तर तथा डॉ हिफजुर रहमान ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में डॉ मोहम्मद जकरिया, डॉ परवेज आलम, पूर्व विधायक हसन रिजवी, डॉ हसन इमाम मालिक, राजी नौशाद, मुख्तार अहमद खान, डॉ मोहम्मद रेयाज, प्रो मदनी साहब तथा प्रो लईकुर रहमान चौधरी के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही