Search

 
 
 

जमशेदपुर : कुकड़ू में शौच करने गये ग्रामीण को हाथी ने पटका, हाथ टूटा

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले के तिरूलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू के रहने वाले सुरेश गिरि (45) को गुरुवार की सुबह शौच करने के दौरान एक हाथी ने उठाकर पटक दिया और उसे मसल दिया. घटना में उसका एक हाथ टूट गया है और पीठ पर भी गंभीर चोटें आयी है. घटना के बाद उसे इलाज के लिये गांव के लोगों ने स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया था, लेकिन यहां पर हालत बिगड़ता देख डॉक्टरों ने एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-inter-student-committed-suicide-by-hanging/">आदित्यपुर

: इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

सुबह पांच बजे की है घटना

घटना के बारे में सुरेश ने बताया कि वह सुबह 5 बजे घर के बगल में ही शौच करने के लिये गया हुआ था. इस बीच ही अचानक हाथी आ गया और उसे सूढ़ से उठाकर पटक दिया. इसके बाद एक पैर उसके हाथ पर और पीठ पर रखकर मसल दिया. इसके बाद उसे छोड़कर हाथी वहां से चला गया. गांव के लोगों ने सुरेश को अचेतावस्था में देखकर सीएचसी में भर्ती कराया था. यहां एमजीएम अस्पताल में सुरेश का इलाज चल रहा है. घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी पहुंचे और सुरेश के परिवार के लोगों को 10 हजार रुपये मुआवजा दिया है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-thieves-took-away-goods-worth-lakhs-from-home-police-engaged-in-investigation/">बोकारो

: घर से लाखों के सामान उड़ा ले गये चोर, पुलिस छानबीन में जुटी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही