Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोविंदपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्धा से छिनतई

 
jamshedpur (rohit kumar) : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत छोटा गोविंदपुर स्थित पटेल नगर निवासी 76 वर्षीय जीवक्षी पटेल को चेन स्नेचर्स गैंग ने अपना निशाना बना लिया. बाइक से आए बदमाशों ने जीवाक्षी के गले से सोने की चेन छीन ली. जब तक जीवाक्षी खुद को संभाल पाती तब तक बदमाश तेजी से मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. इधर, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई, मिली जानकारी के अनुसार जीवाक्षी हमेशा की तरह अपने पड़ोसियों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी. इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से चेन छीन ली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-despite-ngts-ban-illegal-sand-trade-is-going-on-indiscriminately/">बहरागोड़ा

: एनजीटी के रोक के बावजूद धड़ल्ले से हो रहा बालू का अवैध कारोबार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही