Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में अनियंत्रित कार ने स्कूटी सवार छात्रा को मारी टक्कर

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत गरमनाला के पास शुक्रवार दोपहर एक अनियंत्रित कार ने स्कूटी को टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई. इस दुर्घटना में स्कूटी सवार दो छात्राएं घायल हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार को घेर लिया और घायल छात्राओं को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल भेजा. इस घटना में एक छात्रा के पैर में गंभीर चोट आई है. सूचना पाते ही बिष्टुपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार घटनास्थल पहुंचे और कार चालक को थाने ले गए. पुलिस ने कार और स्कूटी को भी जब्त कर लिया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि कार मानगो से बिष्टुपुर की ओर आ रही थी, जबकि छात्राएं साकची की ओर जा रही थी. इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर स्कूटी को धक्का मारते हुए पोल से जा टकराई. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-private-company-absconded-after-buying-the-land-of-tribal-ryots-ryots-upset/">किरीबुरू

: आदिवासी रैयतों की जमीन खरीद कर निजी कंपनी हुई फरार, रैयत परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही