Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो में आनंद मार्ग व पीसीएपी ने बांटे दो सौ पौधे

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : मानगो में नीलकंठ अपार्टमेंट के पास रविवार को प्रीवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (पीसीएपी) और आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने नि:शुल्क 200 पौधे बांटे. आनंद मार्ग और पीसीएपी की ओर से बताया गया कि पिछले 15 सालों में लगभग 1 लाख 50 हजार से ज्यादा पौधों का वितरण किया जा चुका है. आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने कहा कि जब तक हम पेड़ पौधों एवं जीव-जंतु को अपने परिवार के सदस्य के रूप में स्वीकार नही करेंगे तब तक प्रकृति का कल्याण संभव नही है, नव्य -मानवतावादी विचारधारा से समाज का कल्याण संभव है. नव्य मानवतावाद बताता है कि इस पृथ्वी पर मनुष्य ही नहीं अनेक प्रकार के पेड़-पौधे, जीव-जंतु पृथ्वी रूपी परिवार के सदस्य है. पृथ्वी के बुद्धिमान जीव होने के नाते हमारा यह कर्तव्य बनता है, सभी को परिवार के सदस्य के रूप में स्वीकार करें. मनुष्य का परम आदर्श नव्य- मानवतावाद होना चाहिए तभी पृथ्वी का कल्याण संभव है. इस विचार को आदिवासी समाज स्वीकार करते हुए आगे बढ़ रहे है, हम लोगों को इन्हें सहयोग करने की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-due-to-non-construction-of-road-the-problems-of-the-villagers-increased-complaint-to-the-zip-member/">चक्रधरपुर

: सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी, जिप सदस्य से शिकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही