Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा के जगदीप हत्याकांड का आरोपी आनंद सिंह गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत न्यू बारीडीह में गुरुवार देर शाम जगदीप सिंह उर्फ गोलू की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी रोहित सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इसी मामले के नामजद आरोपी आनंद सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में मुख्य आरोपी करमजीत सिंह उर्फ कर्मे अब तक फरार है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shopkeepers-of-baghbeda-railway-guddi-bazaar-distributed-one-thousand-laddus/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा रेलवे गुदड़ी बाजार के दुकानदारों ने बांटे एक हजार लड्डू

विवाद के बाद कर दी गई थी हत्या

गुरुवार को जगदीप अपने साथी विक्की को उसके घर कालूबगान में छोड़ने जा रहा था. इसी बीच रास्ते में बस्ती के ही कर्मे, नंदे और रोहित से उसका विवाद हो गया. हालांकि मौके पर स्थानीय लोगों ने दोनों के बीच सुलह करवा दिया गया था. देर शाम जगदीप जब विक्की को उसके घर छोड़कर लौट रहा था, तभी रास्ते में 15-20 युवकों ने उसे रोका और उसकी पिटाई करने लगे. मारपीट करने के बाद सभी जगदीप को अधमरा छोड़ मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों द्वारा जगदीप को इलाज के लिए टिनप्लेट अस्पताल लेकर पहुंचे, पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही