Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : दो दिनों से लापता है परसूडीह का अनंत अग्रवाल

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के परसूडीह थाना अंतर्गत प्रधान टोला पेट्रोल पंप के पास रहने वाला 12 वर्षीय अनंत अग्रवाल दो दिनों से लापता है. परिजनों ने इसकी जानकारी परसूडीह पुलिस को भी दी पर पुलिस अब तक उसका पता नहीं लगा पाया है. अनंत परसूडीह के राजेंद्र मिडिल स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र है. परिजनों ने बताया कि वह रविवार देर शाम घर आया और फिर पैदल ही बिना किसी को बताए घर से निकल गया. घर वालों ने सोचा की वह किसी से मिलने गया है पर काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई. आस-पड़ोस एवं रिश्तेदारों के घर पर पता लगाया गया पर वह कहीं नहीं मिला. अंत में पुलिस को इसकी सूचना दी गई. फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-life-imprisonment-to-two-people-in-two-separate-murder-cases/">चाईबासा

: दो अलग-अलग हत्याकांड मामले में दो लोगों को आजीवन कारावास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही