Search

 
 
 

जमशेदपुर : अनन्य मित्तल ने संभाला पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त का पदभार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : पूर्वी सिंहभूम के 24 वें उपायुक्त के रूप में अनन्य मित्तल ने बुधवार को प्रभार ग्रहण किया. अनन्य मित्तल उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और कार्यभार संभाला. इस दौरान डीडीसी मनीष कुमार और एसडीओ पीयूष मिश्रा ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डीसी अनन्य मित्तल ने कहा कि निष्पक्ष लोकसभा विधानसभा चुनाव संपन्न कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके अलावा, सरकार की जो जनहित की योजनाएं हैं, उनका सही तरह से क्रियान्वयन हो. उनका लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे। इस पर भी वह काम करेंगे. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-sub-inspector-arrested-by-acb-for-taking-bribe-of-rs-15-thousand/">रामगढ़

: एसीबी ने सब इंस्पेक्टर को 15 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

निर्वाचन का काम हो रहा था प्रभावित

निर्वाचन आयोग ने जमशेदपुर के पूर्व डीसी मंजूनाथ भजन्त्री को निर्वाचन कार्य से अलग रखने का आदेश दिया है. इसीलिए जब-जब चुनाव होता है तो मंजूनाथ भजन्त्री को चुनाव प्रक्रिया से अलग रखा जाता है. आमतौर से जिले के डीसी ही जिला निर्वाचन अधिकारी होते हैं, लेकिन पूर्वी सिंहभूम जिले में निर्वाचन अधिकारी का काम डीसी मंजू नाथ भजन्त्री नहीं देख रहे थे. उनकी जगह डीडीसी मनीष कुमार को जिला निर्वाचन अधिकारी का कार्यभार दिया गया था. इसी के चलते डीसी मंजूनाथ भजन्त्री को पूर्वी सिंहभूम के डीसी पद से हटाया गया है, ताकि जो नये डीसी आए वह निर्वाचन का काम भी देख सकें. डीसी मंजू नाथ भजन्त्री पहले भी मधुपुर उपचुनाव में डीसी के पद से हटा दिए गए थे. बाद में उन्हें फिर डीसी बनाया गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही