Search

 
 
 

अब शनिवार को भी खुला रहेगा जमशेदपुर व धनबाद का पासपोर्ट सेवा केंद्र

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय रांची के निर्देश पर अब जमशेदपुर और धनबाद के पासपोर्ट सेवा केंद्र शनिवार को भी खुले रहेंगे. इस संबंध में रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर मनिता के ने बताया कि जमशेदपुर और धनबाद में पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया को और आसन बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि 8 जुलाई से हर शनिवार को पासपोर्ट सेवा केंद्रों के लिए लोग अपॉइंटमेंट ले सकते है. हाल के दिनों में लोगों को अपॉइंटमेंट के लिए 10-15 दिनों का समय मिल रहा है. ऐसे में जब तक लोगों को 2-3 दिनों में अपॉइंटमेंट ना मिल जाए तब तक हर शनिवार को सेवा केंद्र खुले रहेंगे. इच्छुक व्यक्ति अपॉइंटमेंट www.passportindia.gov.in पर ऑनलाइन बुक कर इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-unclaimed-bag-found-in-neetibag-colony-created-a-stir-book-copy-came-out/">जमशेदपुर

: नीतिबाग कॉलोनी में मिला लावारिस बैग, मचा हड़कंप, निकले किताब-कॉपी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही