Search

 
 
 

जमशेदपुर : आईएससी, आईसीएसई-2024 बोर्ड परीक्षा में आंध्रा एसोसिएशन स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : हर साल की तरह इस साल भी कदमा स्थित आंध्रा एसोसिएशन स्कूल के छात्र-छात्राओं का आईएससी, आईसीएसई-2024 बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन रहा है. आईसीएसई (10वीं) साइंस में 96 प्रतिशत अंकों के साथ बिश्वास कुमार सिंह तथा कॉमर्स में 90 प्रतिशत अंक हासिल कर मो रेहान स्कूल टॉपर रहे हैं. वहीं आईएससी (12वीं) साइंस में जोया अशरफ ने 94 प्रतिशत और 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर खुशनुमा बाटुल ने स्कूल टॉपर होने का गौरव हासिल किया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/UMESH-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : लैंड">https://lagatar.in/land-scam-deed-writers-irshad-sanjeet-and-tapas-ghosh-present-in-court-ed-seeks-remand/">लैंड

स्कैम : डीड राइटर इरशाद, संजीत और तापस घोष कोर्ट में पेश, ED ने मांगी रिमांड
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/UMESH-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> स्कूल के प्राचार्य बी उमा शंकर ने बताया है कि इसका श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, और माता-पिता व शिक्षकों को जाता है, जिन्होंने उनका लगातार मार्गदर्शन और अच्छे अंक अर्जित करने में सहयोग किया है. प्राचार्य ने स्कूल मैनेजिंग कमेटी को धन्यवाद दिया है. साथ ही कहा है कि आंध्र एसोसिएशन की समिति के समर्थन और सहयोग से स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है. उन्होंने अपेक्षित समय से पहले रिजल्ट घोषित करने के लिए सीआईएससीई बोर्ड के प्रति भी आभार जताया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/UMESH-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही