Search

 
 
 

जमशेदपुर : आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों को 11 महीने से नहीं मिला वेतन, सरयू राय से लगायी गुहार

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : आंगनवाड़ी पर्यवेक्षकों के लंबित वेतन का भुगतान 10 दिन के भीतर हो जायेगा. यह आश्वासन समाज कल्याण विभाग के सचिव अविनाश कुमार ने जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय को आज दिया. आंगनवाड़ी पर्यवेक्षकों एवं भारतीय मज़दूर संघ के पदाधिकारियों का एक शिष्टमंडल आज दोपहर में विधायक सरयू राय से उनके आवासीय कार्यालय में मिला. शिष्टमंडल में शामिल पदाधिकारियों ने उन्हें बताया कि जेसीएसएस प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से उनकी नियुक्ति हुई है.  इसके बावजूद उन्हें पिछले इग्यारह महीना से उन्हें वेतन नहीं मिला है. जिस कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-murder-of-prisoner-manoj-singh-the-testimony-of-five-accused-from-the-vc-on-the-second-day/">जमशेदपुर:

कैदी मनोज सिंह की हत्या में दूसरे दिन वीसी से हुई पांच आरोपियों की गवाही

ह्वाट्सएप से सचिव को भेजा मांग पत्र

श्री राय ने आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों के मांग पत्र को ह्वाट्सएप से विभागीय सचिव अविनाश कुमार के पास भेज दिया. इसके बाद उन्होंने दूरभाष पर विभागीय सचिव से आंगनवाड़ी पर्यवेक्षकों का वेतन भुगतान अविलंब करने करने का आग्रह किया. वार्ता के दौरान विभागीय सचिव ने विधायक को आश्वस्त किया कि इनका वेतन भुगतान 10 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-common-man-will-be-affected-by-bringing-foodgrains-marked-under-gst-cait/">जमशेदपुर:

मार्का लगे खाद्यान्न को जीएसटी दायरे में लाने से आम आदमी प्रभावित होगा- कैट
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही