Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अंगिका जागृति संघ का पारिवारिक मिलन सह वनभोज 8 जनवरी को सिदगोड़ा टाउन हॉल में

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  अंगिका जागृति संघ का पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम आगामी आठ जनवरी को सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में आयोजित किया गया है. उक्त कार्यक्रम में बतौर अतिथि महागामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह, कटोरिया की विधायक निक्की हेंब्रम एवं कहलगांव के विधायक पवन यादव मौजूद रहेंगे. समारोह के संबंधम में जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष कौशल सिंह ने कहा कि वनभोज के बहाने समाज के लोगों के परिजन एक दूसरे से मिलकर अपने सुख-दुख बांटते हैं. महासचिव शिवशंकर सिंह ने कहा के इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-outbreak-of-mosquitoes-increased-in-company-command-area-jusco-is-not-doing-fogging/">जमशेदपुर

: कंपनी कमांड एरिया में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, जुस्को नहीं करा रहा फॉगिंग

अंगिका समाज के लोगों से कार्यक्रम में आने की अपील

संघ के मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह एवं रवींद्र झा ने अंगिका समाज के सभी लोगों से इस पारिवारिक मिलन समारोह में पहुंच कर एकजुटता का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. प्रेस वार्ता में अंकुर सिंह, रणवीर सिंह,शशिभूषण सिंह,रमन सिंह, परितोष सिंह, सतीश प्रसाद सिंह,ऋतुराज सिंह, राजीव सिंह, रितेश झा,गुड्डू सिंह, नीरज सिंह, शिबू सिंह,संजय सिंह,कुंदन सिंह, दिलीप पोद्दार मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jewelry-worth-2-lakhs-stolen-by-breaking-the-lock-of-a-locked-house-in-bagbeda/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में बंद मकान का ताला तोड़कर 2 लाख के जेवर की चोरी
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही