Search

 
 
 

जमशेदपुर : उत्कल एक्सप्रेस रद्द रहने से नाराज यात्रियों ने किया हंगामा

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : कुहासा के कारण 10 दिनों से लगातार लेट चल रही पुरी-ऋषिकेश कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस को रेलवे ने अप-डाउन में एक-एक दिन रद्द किया है. पुरी से रविवार 31 दिसंबर को उत्कल एक्सप्रेस नहीं खुली, इस कारण सोमवार को ट्रेन टाटानगर नहीं पहुंची. इसे लेकर सोमवार सुबह टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों ने जमकर बवाल काटा. पूछताछ केंद्र में यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी. यहां कर्मचारियों से सटीक जानकारी नहीं मिलने के कारण लोग आक्रोशित हो गए और स्टेशन मास्टर कार्यालय में पहुंच कर हंगामा करने लगे. बाद में पूछताछ केंद्र के कर्मचारियों एवं आरपीएफ जवानों ने किसी तरह यात्रियों को ट्रेन रद्द होने का कारण बता कर शांत कराया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pds-shopkeepers-of-the-district-went-on-indefinite-strike/">जमशेदपुर

: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए जिले के पीडीएस दुकानदार

मुंबई मार्ग की कई ट्रेनें लेट

मालूम हो कि उत्कल एक्सप्रेस ऋषिकेश से लगातार 18 से 20 घंटे लेट चल रही है. इससे उत्कल एक्सप्रेस का एक फेरा पुरी से 31 दिसंबर रविवार रात रद्द कर दिया गया था. हालांकि 3 जनवरी बुधवार को ऋषिकेश से भी ट्रेन का एक फेरा रद्द किया गया है जबकि सोमवार को भी डाउन में ट्रेन अभी 11 घंटे लेट चल रही है. मालूम हो कि कुहासा के कारण अभी दिल्ली, यूपी, बिहार व मुंबई मार्ग की 10 ट्रेन लगभग रोज लेट से चल रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही