Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जेल भेजे जाने से नाराज किरायेदार ने मकान मालिक पर किया चाकू से हमला

Jamshedpur (Rohit Kumar) : उलीडीह ओपी अंतर्गत हयात नगर निवासी करीम उर्फ रुस्तम पर गुरुवार को किराएदार चिकना उर्फ कच्चा ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद वह घायल अवस्था में ही वह पुलिस के पास पहुंचा और मामले की लिखित शिकायत की. शिकायत के बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया गया. घटना के संबंध में करीम ने बताया कि वह अपने घर में था तभी चिकनी उर्फ कट्टा, जैद, इजहार, छोटू और राशिद घर आए और मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया. करीम ने बताया कि चिकना उसके घर पर किराए पर रहता था. दो साल पूर्व उसने घर से मोबाइल की चोरी की थी. हालांकि चोरी के दूसरे दिन मोबाइल मिल गया था. इसी मामले में वह जेल भी गया था. कुछ दिनों पूर्व वह जेल से जमानत पर बाहर आया है. इसी बात का बदला लेने के लिए उसने चाकू से हमला किया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-100-workers-of-different-parties-join-jmm-mla-welcomes-everyone-by-wearing-garland/">बहरागोड़ा

: विभिन्न दलों के 100 कार्यकर्ता झामुमो में शामिल, विधायक ने माला पहना कर किया का स्वागत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही