Search

 
 
 

जमशेदपुर : जनप्रतिनिधियों से नाराज बागबेड़ावासियों ने खुद बनायी जर्जर सड़क

 
Jamshedpur (Ashok Kumar)  : बागबेड़ा-घाघीडीह जेल रोड के बीच जर्जर सड़क नहीं बनने से परेशान बागबेड़ावासियों ने अपनी पीड़ा को सबसे पहले स्थानीय विधायक संजीव सरदार से अवगत कराया था. इसके बाद सांसद के पास गये थे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ. अंततः जनप्रतिनिधियों से नाराज बागबेड़ावासियों ने खुद ही जर्जर सड़क को बनाने का निर्णय लिया. वर्तमान में एक सप्ताह से सड़क का काम चल रहा है. जेल रोड की सड़क को आवागमन के लायक बना दिया गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Image-2022-09-25-at-13.41.40-1.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-passenger-trains-will-run-on-howrah-mumbai-delhi-section-from-tomorrow/">जमशेदपुर

: हावड़ा-मुंबई-दिल्ली रेलखंड पर कल से दौड़ेगी यात्री ट्रेनें

जनप्रतिनिधियों के नाम से ही भड़क रहे हैं बस्ती के लोग

जेल रोड पर जाने पर अगर किसी से जनप्रतिनिधियों के बारे में पूछा जाता है तब वे पूरी तरह से भड़क जाते हैं. उनका स्पष्ट जवाब होता है कि जनप्रतिनिधियों ने सहयोग करने से साफ मना कर दिया है. अब लोगों के पास खुद से ही सड़क बनाने के लिये और कोई दूसरा चारा नहीं था.

एक दशक पहले बनी थी सड़क

जेल रोड की सड़क की बात करें तो एक दशक के पहले सड़क को बनाने का काम किया गया था. इसके बाद लोगों ने पोटका के पूर्व विधायक से भी अनुरोध किया था. विधायक भी सड़क पर पहुंची थी, लेकिन सड़क निर्माण का कार्य नहीं कराया गया. आज एक दशक बीत जाने के बाद भी सड़क उसी हाल में है.

प्रेमकुंज के पास भी लोगों ने बनायी थी सड़क

एक दशक पहले हरहरगुट्टू प्रेमकुंज से लेकर शिव मंदिर तक की सड़क को वहां के लोगों ने बनायी थी. तब लोगों ने सड़क पर पीसीसी ढलाई का काम करवाया था और एक उदाहरण देने का काम किया था. ठीक उसी तरह की पहल एक बार फिर बागबेड़ावासियों ने की है. यह काम किसी एक के सहयोग से नहीं हो रहा है, बल्कि कई लोग संयुक्त रूप से पहल कर रहे हैं.

पूर्व में ही कई बार हो चुका है आंदोलन

करनडीह चौक से लेकर बागबेड़ा लाल बिल्डिंग तक की जर्जर सड़क को बनाने की मांग को लेकर स्थानीय नेता बस्ती के लोगों के साथ कई बार आंदोलन कर चुके हैं. प्रखंड से लेकर जिले के अधिकारियों तक को ज्ञापन सौंपा है. बावजूद उनकी मांगों की अनदेखी की गयी. जिस तरह से यहां के लोगों ने खुद ही सड़क को दुरूस्त किया है उससे यहां के जनप्रतिनिधियों के गाल पर तमाचा से कम नहीं है. अब इसका हिसाब लोग अगले लोकसभा, विधानसभा और पंचायत चुनाव में लेंगे. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/18th-day-of-rahul-gandhis-bharat-jodo-yatra-pictures-of-people-hugging-viral-on-social-media/">राहुल

गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 18वां दिन, लोगों को गले लगाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही