Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अनिल कुमार चौबे बने पूर्वी सिंहभूम जिला नेटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष

Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिला नेटबॉल एसोसिएशन का चुनाव रविवार को साकची स्थित स्काउट एंड गाइड के मुख्यालय में संपन्न हुआ. समाजसेवी सह पूर्व खिलाड़ी अनिल कुमार चौबे को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया. मौके पर पर्यवेक्षक के रुप में झारखंड नेटबॉल संघ प्रमोद कुमार ठाकुर मौजूद थे. पूर्व जिला खेल संयोजक सह खेल शिक्षक श्याम कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, राजेश कुमार ठाकुर को सचिव तथा रूद्र प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष चुनाव गया. जबकि मणिभूषण कुमार को सह सचिव चुनाव गया. इसके अलावे एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्यों नरेश कुमार, डब्ल्यू रहमान, राज कुमार सिंह, रेखा रानी प्रमाणिक, एम अरशद, शंभू मुखी को निर्वाचित घोषित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-national-women-stars-of-jharkhand-encourage-the-members-of-the-golden-baby-league-team/">जमशेदपुर

: झारखंड की राष्ट्रीय महिला स्टार्स ने गोल्डन बेबी लीग टीम के सदस्यों का बढ़ाया हौसला

डोक्यूमेंट्री दिखाकर खेल नियमों की दी गई जानकारी

मौके पर झारखंड नेटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी सह चुनाव पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार ठाकुर ने खेल की उपयोगिता, विशेषता, राष्ट्रीय , राज्य और जिला स्तरीय पर संघ के क्रियाकलापों, नियमावली की विधिवत जानकारी दी. इसके साथ ही खेल की बारीकियों, नियमों, की जानकारी डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से अवगत कराया. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया नई टीम खेल को बढ़ावा देगी. संचालन श्याम कुमार शर्मा जबकि धन्यवाद ज्ञापन सचिव राजेश ठाकुर ने दिया।. नवनिर्वाचित पूर्वी सिंहभूम जिला नेटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार चौबे ने इस खेल को आगे बढ़ाने में एवं पूर्वी सिंहभूम जिला नेट बॉल एसोसिएशन और खिलाड़ियों की तरक्की में हमेशा सहयोग देने का वचन दिया एवं सभी को बधाई दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-annual-general-meeting-of-the-mithila-cultural-council-passed-the-accounts-of-the-financial-year-2021-22/">जमशेदपुर

: मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आम सभा में वित्तीय वर्ष 2021-22 का लेखा-जोखा हुआ पारित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही