Search

 
 
 

जमशेदपुर : पलामू से शहर पहुंचा अनीश का पार्थिव शरीर, अंतिम यात्रा में उमड़ा सैलाब

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : झारखंड के पलामू स्थित लेसलीगंज के जैप 8 के ट्रेनिंग सेंटर में जवान अनीश कुमार वर्मा के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर जमशेदपुर के बागबेड़ा लाया गया. गुरुवार को बागबेड़ा स्थित आवास से निकले अंतिम यात्रा में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा. पलामू से भी भारी संख्या में जवान अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे. यह यात्रा अनीश के आवास से शुरू होकर बागबेड़ा बड़ौदा घाट में खत्म हुई. अंतिम यात्रा निकलते ही परिजनों के आंखो में आंसू आ गए, बूढ़ी मां फफक-फफक कर रोने लगी. अंतिम यात्रा में मौजूद लोग अनीश वर्मा अमर रहे के नारे लगा रहे थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-relatives-of-shabbir-murder-accused-meet-ssp-demand-for-investigation/">जमशेदपुर

 : शब्बीर हत्याकांड के आरोपियों के परिजन एसएसपी से मिले, की जांच की मांग

मेजर कमलेश दुबे को सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू

घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मेजर कमलेश दुबे को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दिया गया है. बता दे कि बुधवार को झारखंड जगुआर के जवान अनीश वर्मा ने ट्रेनिंग के दौरान आत्महत्या कर ली थी. उनका शव कैंप में फंदे से लटका पाया गया था. उन्हे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया था जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हो रहा था जिसमें मेजर और डीएसपी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का दोषी बताया गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही