Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: अंजिला गुप्ता ने एआईयू की महासचिव से की मुलाकात, सदस्यता के लिये किया आवेदन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर अंजिला गुप्ता ने बुधवार को नई दिल्ली में एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडिया यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की सेक्रेटरी जनरल प्रोफेसर पंकज मित्तल से आधिकारिक मुलाकात की. इस  दौरान उन्होंने जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के गठन के संबंध में जानकारी दी और एआईयू की सदस्यता के लिये आवेदन किया. सेक्रेटरी जनरल प्रोफेसर पंकज मित्तल ने कुलपति को आश्वासन दिया की जल्द ही एआईयू में जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी को सम्मिलित कर लिया जाएगा. इस संबंध में कुलपति ने बताया कि एआईयू की सदस्यता मिलने से छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में अध्ययन करने की सुविधा मिलेगी. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-four-year-graduation-will-be-done-in-kolhan-university-from-this-year-enrollment-process-will-start/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में इसी वर्ष से चार वर्षीय स्नातक की होगी पढ़ाई, नामांकन प्रक्रिया शुरू

प्रतिस्पर्धात्मक अध्ययन-अध्यापन का परिवेश तैयार होगा

इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिसर्च संबंध के मौके बढ़ेंगे और प्रतिस्पर्धात्मक अध्ययन-अध्यापन का परिवेश तैयार होगा. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ एजुकेशनल एमओयू और इंटर एक्सचेंज में सहायता मिलेगी. अंतरविश्वविद्यालयी, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, सिम्पोजिया, वर्कशॉप्स तथा खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता के अवसर मिलेंगे. कुल मिलाकर छात्राओं और फैकल्टी मेंबर्स का होलिस्टिक विकास संभव होगा. इसे भी पढ़ें: विधायक">https://lagatar.in/bodyguard-of-mla-representative-of-ramchandra-chandravanshi-shot-in-the-head-died/">विधायक

रामचंद्र चंद्रवंशी के प्रतिनिधि के बॉडीगार्ड के सिर में लगी गोली,मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही