Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नौजवान सभा का ऐलान, नगरकीर्तन में ट्रैक्टर और बुलेट पर रहेगी पाबंदी

Advertisement
Advertisement

- केवल क्रम संख्या प्राप्त जत्थे ही हो सकेंगे शोभा यात्रा में शामिल

- नगरकीर्तन में फिर ट्रैफिक कंट्रोलिंग का जिम्मा सिख नौजवान सभा के हवाले Jamshedpur (Ratan Singh) : सिखों के दसवें गुरु दसमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 357वें जन्म दिहाड़े के मौके पर 17 जनवरी को निकलने वाले नगर कीर्तन में ट्रैक्टर और बुलेट पर पाबन्दी रहेगी. यह अहम फैसला सेंट्रल सिख नौजवान सभा की बैठक में रविवार को लिया गया. बैठक नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह की अध्यक्षता में साकची स्थित सीजीपीसी दफ्तर में बुलाई गई थी. जिसमें केवल क्रम संख्या प्राप्त जत्थों को ही शोभा यात्रा में शामिल होने देने का भी निर्णय लिया गया. इस विषय पर बैठक में नगर कीर्तन के सफल आयोजन को लेकर तथा ट्रैफिक कंट्रोलिंग को दुरुस्त रखने के लिए सघन विचार-विमर्श हुआ. बैठक से पूर्व अरदास के बाद आगामी 17 जनवरी साहब-ए-कमाल गुरु साहिब गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर गहन चर्चा करते हुए विभिन्न यूनिटों को सेवाएं बांटी गयीं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/sikh-naujawan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-n-ramesh-raju-becomes-president-of-andhra-kshatriya-committee/">जमशेदपुर

: एन रमेश राजू बने आंध्र क्षत्रिय समिति के अध्यक्ष

गुरबचन सिंह राजू और तरविंदर सिंह जज नियुक्त

जिसके तहत नगरकीर्तन में आगे की सेवा टिनप्लेट दस नंबर को, पालकी साहिब के आगे मानगो यूनिट, पालकी साहिब तक दायीं ओर, कीताडीह, संत कुटिया, बारीडीह, पालकी साहिब के बायीं ओर, सोनारी, गोलपहाड़ी, बिस्टुपुर, गौरीशंकर रोड यूनिट वाले सेवा करेंगे. आजाद बस्ती यूनिट नगर कीर्तन के अंतिम छोर पर जबकि झंडियों की सेवा सीतारामडेरा, क्रमबद्ध कराने की जिम्मेदारी तरविंदर सिंह की होगी जबकि बाकि यूनिट पालकी साहिब के पीछे की सेवा करेंगे. नगर कीर्तन के मुख्य कंट्रोलर के रूप में अमरीक सिंह, सुखवंत सिंह, सतविंदर सिंह, मनिंदर सिंह, इंदरजीत सिंह, राजवीर सिंह, रणजीत सिंह, अमनजोत सिंह एवं त्रिलोचन सिंह मुस्तैद रहेंगे. सफाई की सेवा कदमा नौजवान सभा यूनिट के कंधों पर होगी. वरीय सदस्य गुरबचन सिंह राजू और तरविंदर सिंह को नगर कीर्तन में सेंट्रल सिख नौजवान सभा की ओर से जज नियुक्त किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-state-government-has-cheated-the-students-and-youth-the-youth-should-be-ready-to-uproot-it-ramchandra-sahis/">जमशेदपुर

: राज्य सरकार ने छात्रों और युवाओं को ठगा है , इसे उखाड़ फेंकने के लिए युवाओं तैयार रहें : रामचंद्र सहिस

सदस्यों को किया जायेगा पहचान पत्र भी निर्गत

बैठक में नौजवान सभा के सभी सदस्यों को पहचान पत्र भी निर्गत किया जायेगा साथ ही साथ सभी सदस्यों को सफेद पोशाक और केशरिया दस्तार सजाने का भी निर्णय लिया गया. प्रधान अमरीक सिंह ने कहा कि नगरकीर्तन में बुलेट और ट्रैक्टर पर पूर्णतः प्रतिबंध होगा. ऐसा करते पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. केवल क्रम संख्या प्राप्त जत्थे को ही नगर कीर्तन में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी, बिना क्रम संख्या के कोई भी जत्था शोभा यात्रा में शामिल नहीं हो सकता है. शोभा यात्रा में शामिल होने के इच्छुक जत्थे सीजीपीसी कार्यालय से क्रम संख्या प्राप्त कर सकते हैं. बैठक में सभी सभा की यूनिट का धन्यवाद ज्ञापन सुखवंत सिंह सुक्खू ने किया. बैठक में सभी नौजवान सभा यूनिट के प्रतिनिधियों सहित मुख्य रूप से प्रधान अमरीक सिंह, सरदार सतविंदर सिंह, रणजीत सिंह, सुखवंत सिंह सुखु, गुरबचन सिंह राजू, मनिंदर सिंह, सरताज सिंह, सतविंदर सिंह, जगतार सिंह नागी, मनप्रीत सिंह, जगप्रीत सिंह, त्रिलोक सिंह, जोरावार सिंह, सतप्रीत सिंह समेत कई अन्य सदस्य शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही