Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अखिल भारतीय बुद्धिजीवी मंच के वार्षिक कैलेंडर का हुआ विमोचन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अखिल भारतीय बुद्धिजीवी मंच द्वारा  मानगो स्थित विश्रामालय चेतना भवन में रविवार को वार्षिक कैंलेंडर का विमोचन किया गया. विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय बुद्धिजीवी मंच का गठन सभी धर्म, समाज और जाति के लोगों को जोड़कर किया गया. इस संस्था की सोच समाज में व्यापक है. संस्था की कार्य करने की प्रणाली बताती है यह संस्था समाज के सभी लोगों को जोड़कर चलना चाहती है. वार्षिक कैलेंडर और पंचांग में भगवन बिरसा मुंडा की तस्वीर को स्थान देकर संस्था ने अपने उद्देश्यों को स्पष्ट कर दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sai-saraswati-english-school-conducted-road-awareness-campaign/">जमशेदपुर

: साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल ने चलाया सड़क जागरुकता अभियान

दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की

मंच के अध्यक्ष अध्यक्ष व महासचिव ने संस्था के उद्देश्य और अन्य कई तरह के कार्य से सभी को अवगत कराया. कैलेंडर विमोचन से पूर्व अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. स्वास्ति वाचन पं.विपिन कुमार झा ने किया. संचालन शिव प्रकाश शर्मा ने किया. इस विमोचन समारोह में धनंजय शुक्ला, रंजना मिश्रा, उमेश चंद्र सिंह, शशि कांत पाण्डेय,कमल कांत झा, मोहन झा,एम सी मधुकर और संस्था के अध्यक्ष , महासचिव सहित सभी कार्य कारिणी सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही