Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में 'स्पार्क' के वार्षिक महोत्सव 'सतरंग-12' का हुआ शुभारंभ

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : करीम सिटी कॉलेज के सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर (स्पार्क) के वार्षिक महोत्सव `सतरंग` का शुभारंभ सोमवार को साकची कैंपस में किया गया. एक सप्ताह तक चलने वाले सतरंग कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मोहम्मद ज़करिया ने मास्कॉट रिलीज करते हुए सतरंग के आगाज का ऐलान किया. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए सतरंग कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने को कहा व सतरंग जैसे महोत्सव का आयोजन करने के लिए स्पार्क कमिटी और मैनेजमेंट की सराहना की. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-youth-who-climbed-on-the-goods-train-in-the-railway-yard-was-scorched-by-an-overheated-wire/">आदित्यपुर

: रेलवे यार्ड में मालगाड़ी पर चोरी करने चढ़ा युवक ओवरडेह तार से झुलसा

उद्घाटन समारोह में तरह-तरह के मनोरंजक कार्यक्रम किए गए प्रस्तुत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/karim-city-college-spark.jpg"

alt="" width="600" height="433" /> उद्घाटन समारोह में सतरंग के दौरान होने वाले प्रतियोगिताओं की झलक पेश करते हुए तरह-तरह के मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. इस अवसर पर सतरंग की सबसे पहली प्रतियोगिता `अदाकारी` की शुरुआत हुई. इस प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने रौद्र, हास्य, करूण, वीर आदि रसों से भरे प्रदर्शनों से दर्शकों मे जोश भर दिया. इन श्रेणियों के लिए निर्णायक की भूमिका शहर के जाने माने थिएटर आर्टिस्ट और सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद निज़ाम ने निभाई. इसे भी पढ़े : पंचखेरो">https://lagatar.in/panchkhero-dam-accident-bodies-of-all-8-people-drowned-in-boat-accident-ndrf-team-launched-non-stop-campaign/">पंचखेरो

डैम हादसा : नाव हादसे में डूबे सभी 8 लोगों का निकाला गया शव, NDRF की टीम ने बिना रूके चलाया अभियान

सतरंग के समापन समारोह में विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत

प्रतिदिन होने वाले प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सतरंग के समापन समारोह 23 जुलाई को पुरस्कृत किया जाएगा. इस अवसर पर कॉलेज के गवर्निंग बॉडी के सचिव डॉ. मोहम्मद ज़करिया, कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज, स्पार्क के संयोजक डॉ. एसएम यहीया इब्राहिम, कॉलेज के अन्य प्रोफेसर उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन कहकशां खानम ने और धन्यावाद ज्ञापन आलिशा अली ने की. इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-crpf-jawans-celebrated-15th-raising-day-of-197-battalion/">किरीबुरु

: सीआरपीएफ जवानों ने 197 बटालियन का मनाया 15वां स्थापना दिवस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही