Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा भाटिया बस्ती स्थित श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर सार्वजनिक पूजा समिति का स्थापना दिवस आज धूमधाम से आयोजित किया गया. इसके उपलक्ष्य में तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया जिसका समापन 18 अप्रैल को होगा. मौके पर आयोजन समिति के द्वारा मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई. मंदिर कमिटी के राजेश दास ने बताया कि . मंदिर का यह 49वां स्थापना दिवस है. इससे पहले आज सुबह धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ मंदिर परिसर में पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना के साथ हुआ. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-volunteers-of-jeevan-will-give-emotional-support-to-mental-patients-given-training/">जमशेदपुर:
मानसिक रोगियों को भावनात्मक सहयोग देंगे “जीवन” के स्वयंसेवक, दी गई ट्रेनिंग
30 दिन के अंदर कृषि उत्पादों पर प्रस्तावित शुल्क वापस नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर होगा विचार- मूनका [wpse_comments_template]
मानसिक रोगियों को भावनात्मक सहयोग देंगे “जीवन” के स्वयंसेवक, दी गई ट्रेनिंग
स्थानीय व प. बंगाल की मंडली कर रही है कीर्तन
हरि कीर्तन में प. बंगाल और स्थानीय 8 कीर्तन मंडलियों के द्वारा आकर्षक शैली में अखंड कीर्तन किया जा रहा है. मौके पर काफी संख्या में कदमा भाटिया बस्ती के निवासी ही नहीं बल्कि जमशेदपुर के दूरदराज के क्षेत्रों से काफी लोग पहुंचकर पूजा अर्चना के साथ अखंड कीर्तन का आनंद ले रहे हैं. इस आयोजन को पूरा करने में राजेश दास, कृष्णा दास ,विष्णु दास, साधन गोस्वामी के अलावा स्थानीय लोगों का विशेष योगदान रहा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-indefinite-strike-will-be-considered-if-the-proposed-duty-on-agricultural-products-is-not-returned-within-30-days-moonka/">जमशेदपुर:30 दिन के अंदर कृषि उत्पादों पर प्रस्तावित शुल्क वापस नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर होगा विचार- मूनका [wpse_comments_template]
Leave a Comment