Search

 
 
 

जमशेदपुर : सीपी समिति विद्यालय परिवार का वार्षिक वनभोज डिमना में संपन्न

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : सीपी समिति विद्यालय परिवार का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह सोमवार को डिमना में आयोजित हुआ. वार्षिक वनभोज में शिक्षक, विद्यालय कर्मचारी, प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, कार्यकारणी के सभी सदस्य, आम सदस्य और परिवारजनों ने हिस्सा लिया. लजीज व्यंजन के साथ विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया. वनभोज में मुख्य रूप से विद्यालय समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार और संरक्षक खेमलाल चौधरी उपस्थित थे. संबोधन में दिनेश कुमार ने कहा कि वनभोज सह परिवारिक मिलन समारोह एक दूसरे के संबंध को मधुर बनाता है और रिश्ते मजबूत होते है. वनभोज सिर्फ लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाने के लिए नहीं होता है. दिनभर साथ रह कर आपसी और सामाजिक एक जुटता पर चर्चा करने से कई समस्याओं से निजात मिलने का मार्ग प्रशस्त होता है. साथ ही कई दरवाजे भी खुलते है, जो सामाजिक विकास में सहायक होते है. [caption id="attachment_830190" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/CP-SAMITI-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विजेताओं को पुरस्कृत करते दिनेश कुमार और खेमलाल चौधरी[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sikh-wisdom-will-organize-the-first-athletic-championship-of-sikhs-there-will-be-a-gathering-of-players/">जमशेदपुर

: सिख विजडम कराएगी सिखों का पहला एथलेटिक चैंपियनशिप, लगेगा खिलाड़ियों का जमावड़ा

कई खेल प्रतियोगिता आयोजित

इस दौरान महिला-पुरुष के लिए चेयर रेस, पासिंग दा बॉल, बॉल ड्रॉप एंड कैच, रस्साकसी, हाऊजी, क्विज, बैलून फोड़ जैसे प्रतियोगिता के विजताओ को खेमलाल चौधरी के द्वारा पुरुस्कृत किया गया. वनभोज में मुख्य रूप से दिनेश कुमार, खेमलाल चौधरी, परमानंद कौशल, राम प्रकाश साहू, ओम प्रकाश साहू, जगदेव साहू, मोहन कुमार, रेमन कुमार, बिरेंद्र साहू, संतोष कुमार, त्रिवेणी कुमार, अजय साहू, मदन साहू, आकाश साहू, दिनेश कुमार सोनू, परमेश्वर साहू, अमित कुमार सिंह, संगीता श्रीवास्तव, अर्चना सिंह, कौशिक दत्ता, त्रिलोचन कौर, चांद सिंह, हीरा दास, रेखा कुमारी, बेदू बाई, अरुणा साहू, निर्मला कौर, मनप्रीत कौर, सारा मसीह, कृतिका सिंह, रीता शर्मा, दीक्षा साहू, सोनिया साहू, सरस्वती साहू, छगन साहू, आदि सैकड़ों की संख्या में विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही