Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज का वार्षिक खेलकूद आयोजित, निखिल व प्रिया बेस्ट एथलीट

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित मिसेस वोकेशनल कॉलेज में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि टाटा स्टील यूआईएसएल के सीएफओ मनीष अग्रवाल थे. वहीं झारखंड बार काउंसिल के उपाध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि राजेश शुक्ला विशेष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे. समारोह में जेम फाउंडेशन के प्रशासक एएफ मदान एवं बाईबीएन यूनिवर्सिटी की डॉ उषा शुक्ला सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थीं. मुख्य अतिथि मनीष अग्रवाल ने खिलाड़ियों के राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय उपलब्धियों की काफी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि वार्षिक खेलकूद के आयोजन से ही प्रतिभावन खिलाडियों की कुशलता पहचान कर उनको आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होते हैं. आरंभ से विद्यार्थियों में खेलकूद के माध्यम से अनुशासन सहयोग एवं समाजिकता की भावन का विकास होता है. कॉलेज में आयोजित इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में आकर उन्हें अपने कॉलेज के दिनों की स्मृति आ गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-honorarium-of-two-bells-for-duty-in-one-shift-examination-to-contract-teachers-in-kolhan-university/">जमशेदपुर

: कोल्हान विश्वविद्यालय में संविदा शिक्षकों को एक पाली की परीक्षा में ड्यूटी के लिए दो घंटी का मानदेय
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/KMPM-1.jpg"

alt="" width="600" height="375" /> राजेश शुक्ला ने विद्यार्थियों की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि खेल में हारना या जीतना उतना महत्त्वपूर्ण नहीं है. महत्त्वपूर्ण है खेल को खेल की भावना और उत्साह के साथ हिस्सा लेना. एएफ मदान ने विद्यार्थियों को बताया कि खेलकूद को अपने प्रतिदिन की क्रिया-कलापों में नियमित रूप से शामिल करें. खेलकूद किसी भी देश के उज्जवल और सुदृढ़ भविष्य की नींव है. कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ मीता जाखनवाल ने विद्यार्थियों के जोश के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की सराहना करते हुए कहा कि खेलकूद अच्छे स्वास्थ्य की नींव बनाता है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं सब स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही. प्रतियोगिता में बीकॉम की टीम विजेता रही, जबकि उप विजेता बीसीए के विद्यार्थियों की टीम रही. बेस्ट एथलीट का पुरस्कार बालक वर्ग में निखिल डे और बालिका वर्ग प्रिया मुर्मू के नाम रहा. (दोनों बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही