Search

 
 
 

जमशेदपुर : अहसीन इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद आयोजित, एरम निगार व बिनय हेम्ब्रम को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : अहसीन इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद दिवस-2023 मनाया गया. इस अवसर पर अतिथि के रूप में प्रो एम नज्म अंसारी उपस्थित थे. अहसीन फाउंडेशन के प्रबंध ट्रस्टी आसिफ महमूद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अर्चना द्विवेदी ने अतिथियों और गणमान्य लोगों का स्वागत करते हुए स्कूल की खेल गतिविधियों और छात्रों की उपलब्धियों की एक संक्षिप्त रिपोर्ट साझा की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-you-will-be-able-to-enjoy-knop-bridge-on-the-dalma-mountains/">जमशेदपुर

: दलमा के पहाड़ों पर ले सकेंगे केएनओपी ब्रिज का मजा
कार्यक्रम की शुरुआत मशाल प्रज्ज्वलित एवं गुब्बारा उड़ाकर की गई. छात्रों ने मार्च पास्ट, ड्रिल और विभिन्न दौड़ जैसे तीन पैरों वाली दौड़, हॉपिंग रेस, फिल स्पिल रेस, मिक्सड रिले रेस समेत अन्य स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. समापन पर सर्वश्रेष्ठ एथलीट-23 का खिताब एरम निगार और बिनय हेम्ब्रम को प्रदान किया गया. इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही