Search

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज में एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Jamshedpur (Rohit Kumar) : को-ऑपरेटिव कॉलेज में 37 झारखंड बटालियन एनसीसी की ओर से 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है. इस शिविर का विधिवत उद्घाटन 37 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव मिश्रा ने शुक्रवार को किया. उन्होंने संबोधन में एनसीसी कैडेटों का स्वागत करते हुए कहा कि शिविर का मुख्य मकसद एक कैडेट्स को एक अच्छा इंसान के साथ-साथ एक जिम्मेदार नागरिक बनाना है ताकि वे अपनी भूमिका प्रत्येक क्षण निभाते रहें. उन्होंने कैडेटों को उत्साहित करते हुए कहा कि इस शिविर में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के साथ साथ राइफल शूटिंग, परेड, मैप रीडिंग, जैसे विभिन्न साहसिक प्रशिक्षण दी जाएगी, जिससे कैडेट्स जीवन के लक्ष्य को हासिल करने में सफल हो. उन्होंने विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के कैडेटों का बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें पुरस्कृत किए जाने की बात कही. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bdo-held-meeting-with-employees-regarding-mnrega-scheme/">घाटशिला

: बीडीओ ने मनरेगा योजना को लेकर कर्मचारियों संग की बैठक

600 एनसीसी कैडेट्स ले रहे भाग 

मौके पर मौजूद सीआईएसएफ के कमांडेंट विवेक शर्मा के द्वारा कैडेटों को प्रोत्साहित करते हुए जानकारी दी कि वे सशस्त्र सेना में कैसे भाग ले सकते हैं. उन्होंने महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराते हुए बताया कि कैडेट जीवन के लक्ष्य को कैसे प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए साहसिक एवं कड़ी मेहनत करते रहे और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें. ज्ञात हो कि यह कैंप 1 जून से 10 जून  तक चलेगा. इस कैंप में सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के बालक वर्ग के 400 एवं बालिका वर्ग के 200 कुल मिलाकर 600 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp