Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटानगर मॉडल स्टेशन में एक और अध्याय जुड़ा

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : टाटानगर रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन का दर्जा दिया गया है. इस स्टेशन की मॉडलीकरण बरकरार रखने के लिये चक्रधरपुर रेल मंडल के वरीय रेल अधिकारी कुछ न कुछ नयी सुविधा रेल यात्रियों और कर्मचारियों को देने का प्रयास करते हैं. इसी क्रम में इस स्टेशन के क्रू गार्ड लॉबी में डिजिटल डिसप्ले सिस्टम की शुरूआत की गयी है. इसका उद्घाटन चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) राजेश रौशन ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-victim-of-the-accident-died-in-the-morning-walk/">जमशेदपुर

: मॉनिंग वॉक में हादसे का शिकार ने दम तोड़ा

इसमें गार्ड के लिये क्या है नया

इस नयी सिस्टम में डिजिटली सतर्कता आदेश को दर्शाया गया है. क्रू और गार्ड को  स्थायी, अस्थायी गति सतर्कता, स्टेशन का किलोमीटर, न्यूट्रल सेक्शन, ग्रेडिएंट चार्ट, राइट हैंड सिग्नल, टनल और सुरक्षा निर्देशों को दर्शाया गया है. इसका लाभ अब गार्डों को सुरक्षित ट्रेन संचालन में होगा. इस मौके पर सहायक यान्त्रिक अभियन्ता पीके सिंह, वरुण कुमार सिंह, रजनीकांत पांडेय, एसके गुप्ता, दीपक कुमार, एके अनल, एके साह आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-people-busy-in-diwali-shopping-mobile-thieves-started-cleaning-hands/">आदित्यपुर

: लोग दीपावली की खरीदारी में व्यस्त, मोबाइल चोर हाथ साफ करने में लगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही