Search

 
 
 

Jamshedpur : अंशु को मिला ''आइकोनिक कम्युनिटी इम्पैक्ट'' अवार्ड

 
  • श्रीलंका के कोलंबो शहर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
Jamshedpur (Sunil Pandey) : वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स इंटरनेशनल (डब्ल्यूएफएफवाईएसआई) की ओर से श्रीलंका में आयोजित एशिया पेसिफिक योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप और आइकॉन अवार्ड-2024 का आयोजन किया गया था. जिसमें एशिया के कई देशों के योग क्षेत्र के महारथी शामिल हुए. 22 अगस्त को कोलंबो के होटल मरीनो बीच में आयोजित समारोह में अंतर्राष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार को ``आइकोनिक कम्युनिटी इम्पैक्ट अवार्ड`` प्रदान किया गया. ज्ञात हो कि श्री सरकार वर्तमान में डब्ल्यूएफएफवाईएस के इंडिया अध्यक्ष के पद पर हैं. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-dr-vijay-demonstrated-strength-in-public-meeting-will-contest-assembly-elections/">Chakradharpur

: जनसभा में डॉ. विजय ने किया शक्ति प्रदर्शन, लड़ेंगे विस चुनाव
श्री सरकार को उक्त अवार्ड संस्था के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट शिवम भदौरिया ने प्रदान किया. इसका उद्घाटन श्रीलंका टूरिज्म मंत्रालय के अधीन श्रीलंका टूरिज्म प्रमोशन ब्यूरो के चेयरमैन चालाका गाजाबाह ने किया. कार्यक्रम में रितु रावत, अवार्ड समारोह में एम राजेश आचार्य, डॉ लोकनाथ नाथ, तारिक वारसी आदि मौजूद थे. अंशु सरकार के उक्त अवार्ड मिलने पर शहर के योगप्रेमिओं में खुशी व्याप्त है. उनके इस उपलब्धि पर कई स्पोर्ट्स संस्था व उनके शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही