Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : "योगी राज इंडिया" का खिताब लेकर जमशेदपुर लौटे अंशु

Jamshedpur (Rohit Kumar) : योग के क्षेत्र में पिछले 40 वर्षों से भी अधिक समय से सक्रिय रहे और कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम करनेवाले लौहनगरी के योग गुरु अंशु सरकार को कोलकाता में "योगी राज इंडिया-2023" की उपाधि से सम्मानित किया गया. सम्मान प्राप्त कर अंशु सरकार शनिवार को जमशेदपुर लौटे. अंशु को उक्त सम्मान कोलकाता के चंदननगर के रविन्द्र भवन में आयोजित "21वीं नेशनल योगासना कप" प्रतियोगिता समारोह में प्रदान की गई. कार्यक्रम का आयोजन ईस्टर्न जोन योगा डेवलपमेंट फोरम, योगा ओ कला केन्द्रम, वर्ल्ड स्पोर्ट्स फेडरेशन, फिटनेस फेडरेशन एवं यूनिवर्सल योग नामक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-the-teacher-was-humiliated-by-being-assaulted-by-the-guardian/">पाकुड़

: शिक्षक को अभिभावक ने मारपीट कर किया अपमानित

साउथ एशिया कप व दुबई कप के लिए सिलेक्शन ट्रायल हुआ

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चंदननगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के मेयर राम चक्रवर्ती तथा अन्य सम्मानित अतिथि पार्षद शोभन चक्रवर्ती शामिल हुए. अंशु को मेयर चक्रवर्ती ने अंगवस्त्र, ट्रॉफी व मोमेंटो प्रदान किया. सभी अतिथियों ने अंशु के योगा के क्षेत्र में उनके कार्य व योगदानों की सराहना की तथा भविष्य में और अधिक कार्य करने व लोगों को योगा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित किया. इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में साउथ एशिया कप और दुबई कप के लिए सिलेक्शन ट्रायल कराया गया. इस उपलब्धि पर योगा और सांस्कृतिक कला केंद्र के महासचिव डॉ. जीतशंकर नाथ, आयोजन सचिव सुदिप्ता पंडित, संस्थापक डॉ. लोकनाथ और डब्ल्यूएफएफ के अध्यक्ष शुभम ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही