Search

 
 
 

जमशेदपुर : दोस्त से मिलने गए युवक पर आसमाजिक तत्वों ने किया रॉड से हमला

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एसडीएसएम स्कूल के पास अपने साथी से मिलने गए निखिल पांडेय पर आसमाजित तत्वों ने रविवार दोपहर जानलेवा हमला कर दिया. मारपीट कर निखिल को घायल अवस्था में ही सभी छोड़कर फरार हो गए. इधर, स्थानीय लोगों की मदद से निखिल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल और फिर एमजीएम ले जाया गया जहां निखिल के पिता रवि पांडेय भी पहुंचे. स्थित बिगड़ने पर निखिल को टीएमएच रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-bike-rider-brc-worker-dies-after-being-hit-by-a-tanker-on-nh/">बहरागोड़ा

: एनएच पर टैंकर के धक्के से बाइक सवार बीआरसी कर्मी की मौत

दोस्त के साथ कुछ युवकों का हुआ था विवाद

निखिल के पिता रवि पांडेय ने बताया कि शनिवार को निखिल के साथी प्रभात के साथ कुछ युवकों का विवाद हुआ था. निखिल घर से अपने साथी प्रभात से मिलने गया था. एकता मैदान के पास कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और रॉड से उसकी पिटाई करने लगे. निखिल उनमें से कुछ युवकों को जानता भी है. इस मामले को लेकर उन्होंने सिदगोड़ा थाना में लिखित शिकायत भी की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही