Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कैनाल निर्माण में लगे पोकलेन में आसमाजिक तत्वों ने लगाई आग

Jamshedpur (Rohit Kumar) : सुंदरनगर थाना अंतर्गत हाके गोड़ा गांव में केनाल निर्माण कार्य में लगे पोकलेन में आसमाजिक तत्वों ने आग लगा दी. घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है. आग लगने की जानकारी होने पर वहां मौजूद मजदूर भागते हुए वहां पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया. परंतु जब तक वे आग बुझा पाते तब तक पोकलेन का केबिन पूरी तरह जल चुका था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-people-came-to-lay-siege-to-sarna-site-local-people-protested/">जमशेदपुर

: सरना स्थल का घेराव करने पहुंचे टाटा स्टील के लोग, स्थानीय लोगों ने किया विरोध

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना सुंदरनगर पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. मिली जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के हाके गोड़ा गांव में लौर्डस इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा कैनाल का निर्माण किया जा रहा है. इस निर्माण कार्य में बड़ी-बड़ी मशीने लगाई गई है. मंगलवार रात लगभग 11 बजे एक व्यक्ति ने पोकलेन के पास आकर उसमें आग लगा दी. जब तक आस-पास के लोग कुछ समझ पाते तब तक पोकलेन में आग लग गई थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही