Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जुगसलाई में असामाजिक तत्वों ने लकड़ियों में लगाई आग

Jamshedpur (Rohit kumar) : जुगसलाई थाना अंतर्गत तापड़िया फ्लैट के पास शनिवार शाम कचरे के ढेर में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई. आग ने कचरे के ढेर के पास पड़े पुराने लकड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें उठता देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया. थोड़ी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. असामाजिक तत्वों द्वारा ही कचड़े के ढेर में आग लगा दी गई थी. आग पास ही रखे लकड़ियों तक पहुंच गई. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-senior-officials-of-the-district-were-present-in-the-block-level-review-meeting/">मुसाबनी

: प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक में जिले के वरीय पदाधिकारी रहे मौजूद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही