Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपी भाजपा नेता विकास सिंह को अग्रिम जमानत

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो चौक के पास दुकान तोड़ने के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपी भाजपा नेता विकास सिंह को जमशेदपुर कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. विकास सिंह को कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है. मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे 2 आभाष वर्मा ने विकास सिंह को अग्रिम जमानत दी. विकास सिंह की ओर से अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार ने बहस की थी. अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि विकास सिंह सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता हैं. इनके ऊपर पूर्व में किसी प्रकार का क्रिमिनल ऑफेंस नहीं है. बिना सूचना दिए जिला प्रशासन द्वारा फुटपाथी दुकानदारों को बलपूर्वक हटाए जाने की सूचना पर विकास सिंह मौके में जाकर कानून का उल्लंघन कर फुटकर दुकानदारों को उजाड़ने का विरोध किया था. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-illegally-carrying-wooden-bottles-two-vehicles-seized-one-arrested/">चांडिल

: गैर कानूनी रूप से लकड़ी का बोटा ले जाते दो वाहन जब्त, एक गिरफ्तार

सच्चाई की हमेशा जीत होती है

विकास सिंह के ऊपर मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव के आदेश पर नगर प्रबंधक निशांत सिंह ने मानगो थाना में सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज करते हुए 353 धारा के तहत विकास सिंह को दोषी बनाया था. अग्रिम जमानत मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि उन्हें कानून पर पुरा भरोसा था. हमेशा सच्चाई की जीत होती है आज भी वही हुआ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही