Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: उलीडीह थाना घेराव व रोड जाम में शैलेंद्र सिंह को अग्रिम जमानत

Jamshedpur (Ashok kumar) : पिछले साल 25 अक्तूबर 2021 को उलीडीह थाने का घेराव करने और रोड जाम करने के मामले में झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह समेत कुल पांच लोगों को अग्रिम जमानत मिल गयी है. याचिका पर सुनवायी गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की ओर से की गयी. जानकारी देते हुये अधिवक्ता विद्या सिंह ने बताया कि सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा, मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भगवान सिंह, साकची के कुलविंदर सिंह, सुखदेव सिंह और जसवंत सिंह की अग्रिम जमानत मंजूर कर ली गयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sexual-abuse-on-the-pretext-of-marriage-in-burmaine/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में शादी का झांसा देकर यौन शोषण

सरकारी कार्य में बाधा डालने का हुआ था मामला दर्ज

थाना घेराव और रोड जाम करने के मामले में उलीडीह थाने में सरकारी काम में बाधा डालने और लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मामला पुलिस की ओर से दर्ज कराया गया था. घटना के दिन एक मामले में पुलिस ने आरोपी के रिश्तेदार को ही हिरासत में ले लिया था. उसके बाद ही सिख समाज के लोग भड़क गये थे.

यह था मामला

घटना के दिन मानगो को गोलु होटल में लूट की घटना घटी थी. इसी मामले में पुलिस ने आरोपी के रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया था. सिख समाज के लोग जब थाने पर पहुंचे थे, तब आइओ पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया. इसके बाद ही सिख समाज के लोग जुट गये थे और थाने का घेराव करने के साथ-साथ थाना के बाहर मेन रोड को जाम कर दिया गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-took-akshay-naveen-on-remand-in-manpreet-murder-case/">जमशेदपुर

: मनप्रीत हत्याकांड में पुलिस ने अक्षय-नवीन को लिया रिमांड पर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही