Jamshedpur ( Sunil Pandey) : मुहर्रम के अवसर पर शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में प्रशासनिक अधिकारियों ने शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक की. बैठक में विभिन्न थाना क्षेत्रों में संपन्न शांति समिति बैठकों के फीडबैक पर चर्चा की गई तथा विभिन्न मुहर्रम समिति के लाइसेंसधारियों द्वारा पेयजल, बिजली तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग एवं समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया. सिटी एसपी के विजय शंकर ने शांति समिति के सदस्यों एवं लाइसेंसधारियों को स्पष्ट रुप से कहा कि प्रशासन की ओर से तय रूपट से ही जुलूस निकाला जाय. किसी भी परिस्थिति में रूट परिवर्तन नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिले में शांति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-railway-track-unidentified-person-body-recovered/">चाकुलिया
: रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, नहीं हो सकी शिनाख्त
: विश्वकर्मा बस्ती का विधायक मंगल कालिंदी ने किया दौरा, समस्याओं से हुए अवगत [wpse_comments_template]
: रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, नहीं हो सकी शिनाख्त
सोशल मीडिया पर रहेगा निगरानी
सोशल मीडिया पर यदि किसी तरह की झूठी खबर या अफवाह फैलाई जाती है तो अविलंब इसकी सूचना नजदीकी थाना या प्रशासनिक पदाधिकारियों को देने के लिए कहा गया. संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी साथ ही सोशल मीडिया पर विशेष टीम नजर रखेगी ताकि किसी भी प्रकार से सामाजिक सौहार्द्र के वातावरण को कोई शरारती तत्व बिगाड़ नहीं पायें. बाइकर्स गैंग तथा नशापान कर हुड़दंग मचाने वालों के विरूद्ध भी सख्ती का निर्देश दिया गया है. बैठक में , एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, एएसपी सुमित अग्रवाल, अपर उपायुक्त जयदीप तिग्गा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर दीपू कुमार, एलआरडीसी रविन्द्र गागराई, एसडीएम घाटशिला सत्यवीर रजक समेत जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vishwakarma-basti-mla-mangal-kalindi-visited-became-aware-of-the-problems/">जमशेदपुर: विश्वकर्मा बस्ती का विधायक मंगल कालिंदी ने किया दौरा, समस्याओं से हुए अवगत [wpse_comments_template]
Leave a Comment