Search

 
 
 

जमशेदपुर : गुरु ग्रंथ साहिब को छोड़ कोई व्यक्ति विशेष सिखों का रहनुमा नहीं हो सकता : ज्ञानी पिंदरपाल सिंह

 
पंथ प्रचारक पहुंचे सीजीपीसी कार्यालय, पदाधिकारियों से रू-ब-रू होकर जाना शहर में सिख गतिविधियों हाल Jamshedpur (Anand Mishra) : सिख धर्म के महान प्रचारक और विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक ज्ञानी पिंदरपाल सिंह ने सीजीपीसी के सामाजिक और धार्मिक कार्यों की प्रशंसा की. शनिवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) कार्यालय पहुंच कर उन्होंने जमशेदपुर में सिख गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की. सीजीपीसी कार्यालय में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए ज्ञानी पिंदरपाल सिंह ने कहा कि सिख कौम के एक मात्र रहनुमा धन्य धन्य श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी हैं. इसलिए कोई भी व्यक्ति विशेष सिखों का रहनुमा नहीं हो सकता है. उन्होंने सीजीपीसी द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी भी ली और शिक्षा व स्वास्थ के लिये करायी जा रही उसारी के लिए सीजीपीसी प्रधान की प्रशंसा की. ज्ञानी पिंदरपाल सिंह जेम्को में आयोजित बाबा दीप सिंह के शहादत को समर्पित समागम में शामिल होने के लिए प्रचारक के रूप में जमशेदपुर पहुचें थे. इस अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने उन्हें शॉल और सरोपा से सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-politics-shifted-to-delhi-angry-congress-mlas-said-this/">झारखंड

की राजनीति दिल्ली शिफ्ट, नाराज कांग्रेसी विधायकों ने कही ये बात…

अमृत पान कर गुरु का सिख बनें 

कथावाचक ज्ञानी पिंदरपाल सिंह ने जमशेदपुर निवासी सिखों को बधाई देते हुए कहा कि 42 गुरुद्वारा कमेटियों के ऊपर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनी हुई है, जो जमशेदपुर के सिखों एवं आसपास के सभी इलाकों को एक साथ जोड़ कर रखी हुई है. यह गर्व की बात है. उन्होंने सभी लोगों से अमृत पान कर गुरु का सिख बनने का अनुरोध किया. इस अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी कार्यालय के ऊपर बनाए गए कैंपस का निरीक्षण किया और नई कमेटी को सुचारू रूप से चलने के लिए केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारियों को बधाई दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-basis-of-personality-development-one-can-become-capable-of-moving-forward-not-only-in-career-but-also-in-personal-life-dr-ashok-jha/">जमशेदपुर

: व्यक्तित्व विकास के बल पर करियर ही नहीं निजी जीवन में भी आगे बढ़ने के योग्य बन सकते हैं : डॉ अशोक झा

ये थे उपस्थित

इस अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह, कुलदीप सिंह शेरगिल, महासचिव अमरजीत सिंह व गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, अकाली दल के जत्थेदार जनरल सिंह, रविंद्र सिंह, जसवीर सिंह, प्रितपाल सिंह, जगजीत सिंह गांधी, बलदेव सिंह, दलबीर सिंह, हरजिंदर सिंह, जगजीत सिंह जग्गा, त्रिलोचन सिंह, सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, कुलविंदर सिंह पन्नू, जसपाल सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, हरविंदर सिंह गुल्लू, गुरचरण सिंह, जसवंत सिंह जस्सू, गुरदीप सिंह सोनी, सुखवंत सिंह सुखु, अर्जुन सिंह वालिया, सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर, बलजीत कौर, इंद्रजीत कौर, जोगिंदर कौर समेत कई प्रशंसक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही